रांची, जनवरी 14 -- खूंटी, संवाददाता। सदर प्रखंड के बिरहू गांव स्थित मां मनसा देवी मंदिर का पहला वार्षिकोत्सव गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे कलश यात्रा से होगी, जो बिरहू छठ घाट स्थित तजना नदी से जल लेकर नगर भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद पूजा-अर्चना, हवन और महाप्रसाद व खीर वितरण किया जाएगा। शाम 6 बजे महाभंडारा आयोजित होगा। रात से 12 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू होगा। आयोजन को लेकर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है और ग्रामीणों में खासा उत्साह है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.