पलामू, फरवरी 4 -- मेदिनीनगर। चैनपुर प्रखंड के बंदुआ गांव स्थित मां मंगला गौरी मंदिर के प्रधान पुजारी डॉ. अजय मिश्रा का मंगलवार की रात में निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे और कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणीकर्णिका घाट पर वैदिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। डॉ. अजय मिश्रा पुजारी के साथ-साथ संस्कृत कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में भी सेवाएं दे चुके थे। वे चिकित्सक के रूप में भी गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा करते थे। डॉ. मिश्रा के दो पुत्र और दो पुत्रियों सहित पूरा परिवार शोक में डूबा है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, जिलाध्यक्ष अमित तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.