वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। माता मंगलागौरी एवं देवाधिदेव गभस्तीश्वर महादेव का अन्नकूट शृंगार शुक्रवार को हुआ। इस मौके पर टाउनहाल से कलश शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा के पूर्व 121 कन्याओं का पूजन किया गया। शोभायात्रा में मां मंगला गौरी के प्रतीक विग्रह को पुष्पसज्जित पालकी पर विराजमान कराया गया। पूरे रास्ते भक्त पालकी कंधे पर उठाते रहे। शोभायात्रा में सबसे आगे बैड, उसके पीछे ढोल ताशा एवं डमरुदल था। महिलाएं कलश लिये मंगलगीत गा रही थीं। माता का जयकारा लगाया जा रहा था। शोभायात्रा टाउनहाल से मैदागिन, चौक, ठठेरी बाजार, चौखंभा, बीबीहटिया, रतन फाटक, ब्रह्माघाट, दूध विनायक होते मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। मंदिर में अन्नकूट शृंगार के दर्शन शाम 3 बजे शुरू हुआ जो रात में मंदिर बंद होने तक चलता रहा। शाम को विद्वत सम्मान समारोह का आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.