पौड़ी, अप्रैल 1 -- चैत्र नवरात्रि पर मंगलवार को मां भुवनेश्वरी मंदिर में देवी भागवत कथा और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मंदिर प्रांगण में भक्ति का माहौल बना रहा। मंदिर में हर दिन पूजन के साथ भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कई टीमों द्वारा दी जा रही है। मंगलवार को जयलक्ष्मी मां कीर्तन मंडली सर्किट हाउस, चंदोला राई, राधाकृष्ण मंडली पौडी, शिवशक्ति कीर्तन मंडली सर्किट हाउस, नवदुर्गा कीर्तन मंडली घुडदौड़ी, नवदुर्गा कीर्तन मंडली च्वींचा, कीर्तन मंडली चराकोट ने भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व सचिव दिगंबर जुयाल और सतीश जुयाल ने बताया कि हमारी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रह है। कार्यक्रम के संचालक आचार्य नवीन ममगाईं ने बताया कि लगभग 50 टीमें यहां पर प्रतिभा कर रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.