चंदौली, अक्टूबर 1 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ का शताब्दी वर्ष (स्थापना दिवस) पूरे देश में एक अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक उत्सव के रूप में मनाया जायेगा। इसको लेकर न्याय पंचायत स्तर पर तैयारी शुरू है। मंगलवार को बथावर न्याय पंचायत पर सांई सराय, बथावर, रूपेठा सहित अन्य गांवों में स्वंय सेवकों की ओर से वक्ताओं ने चर्चा किया। इस दौरान मां भारती की सेवा का संकल्प दोहराया। मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि हमे भारतीय होने का गौरव है। वर्ष 1925 में नागपुर में डा. केशव राव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ(आरएसएस) की स्थापना किया था। तमाम बड़ी डिग्री हासिल करने क बाद भी मां भारती का सेवा करने का संकल्प लिया। इसके लिये उन्होने अंग्रेजों के तमाम यातनायें भी झेली है। आज हम सभी भारतीयों को एकजुट होकर ...