मेरठ, जनवरी 13 -- हस्तिनापुर। ग्राम अकबरपुर इच्छाबाद स्थित सिद्धपीठ मां भद्रकाली मंदिर पर माघ मास के दूसरे सोमवार को मेला आयोजित किया गया। इसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पडा। उन्होंने माता रानी के दर्शन कर मनोकामना मांगी। मां भद्रकाली मंदिर के महंत प्रणपुरी महाराज ने सोमवार को प्रात:काल में मंदिर के कपाट खोले। आचार्य हरिओम शर्मा ने पूजा अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां भद्रकाली के दर्शन कर पूजा पाठ की। कोहरा और ठंडी हवाएं चलने के बावजूद भी श्रद्धालुओं की आस्था नहीं डिगी। उन्होंने पूजा अर्चना कर परिवार की सुख-शांति की कामना की। श्रद्धालुओं ने कहा कि मां के दरबार में जो भी मनोकामना मांगी जाती है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मां भद्रकाली मंदिर परिसर में हवन, भंडारे का आयोजन किया गया। मां भद्रकाली सेवा समिति...