सहरसा, अप्रैल 5 -- सत्तर कटैया। एक संवाददाता। मां भद्रकाली दरबार पंचगछिया में रामनवमी महोत्सव को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। रामनवमी पर्व के मौके पर यहां विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बताया जाता है कि सैकड़ों वर्ष पूर्व से मां भद्रकाली के दरबार में ग्रामीणों के सहयोग से विद्वान ब्राम्हणों द्वारा शतचंडी अनुष्ठान किया जाता है। यह अनुष्ठान बासन्ति नवरात्र के नाम से भी जाना जाता है। पूजन पाठ, सत्संग सहित अन्य धार्मिक गतिविधियां यहां बहुत ही सुन्दर और व्यवस्थित ढंग से होती है। कहा जाता है कि इस इलाके में मां भद्रकाली की महिमा अपरम्पार है जिस कारण इस दरबार में यज्ञ प्रयोजन, विवाह सहित अन्य कार्यों से पूर्व यहां पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं। सच्ची निष्ठा के साथ मन्नतें पूरा करने वाले भक्तों की आस हमेशा यहां पूरा होती है। मन्नत पूरी होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.