गाजीपुर, दिसम्बर 12 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सुहवल गांव में शुक्रवार को मां भगवती मंदिर के शिखर पर कलश की स्थापना की गई। इससे पूर्व शिव मंदिर से चार किलोमीटर लंबी भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। शोभायात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर हाईवे, विभिन्न गलियों और बाजार से होते हुए भगवती मंदिर पहुंची। इस दौरान रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। किशोरियां हाथों में कलश लिए जयकारे लगाती हुई आगे चल रही थीं। भगवती मंदिर पहुंचने पर पुरोहित आचार्य मृत्युंजय मिश्रा और पप्पू पांडेय सहित अन्य पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश का पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद मंदिर के शिखर पर कलश स्थापित किया गया। इस दौरान पूरा इलाका ...