प्रयागराज, सितम्बर 22 -- दस दिवसीय शारदीय नवरात्र के पहले दिन भोर से ही शक्तिपीठ मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लगी।। सोमवार का दिन होने की वजह से श्रद्धालुओं का जत्था हाथों में नारियल व चुनरी लेकर मां भगवती के दर्शन-पूजन के लिए जय माता दी का उद्घोष करते हुए पहुंचे। शक्तिपीठ मां ललिता देवी और मां कल्याणी देवी मंदिर में भोर में पांच बजे की मंगलाआरती के बाद कपाट खोले गए। वहीं भक्तों में अलोपीबाग स्थित मां अलोपशंकरी का पालना छूने की होड़ दिखी। दोनों शक्तिपीठ मंदिरों में सुबह आठ बजे 11-11 ब्राह्मणों के आचार्यत्व में नौ दिवसीय शतचंडी यज्ञ शुरू हुआ। सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच सुबह से ही मंदिरों में महिलाओं व पुरुषों की कतार व्यवस्थित तरीके से देखी गई। अलोपीबाग में मां का पालना छूने के बाद देवी के नौ स्वरूपों की प्रतिमाओं का दर्शन व उ...