अयोध्या, सितम्बर 27 -- मवई। शारदीय नवरात्रि पर्व पर विकासखंड मवई के अशरफपुर गंगरेला में मां दुर्गा के दरबार में भक्तिरस से ओत-प्रोत विशाल जागरण आयोजित किया गया। कार्यक्रम मां भगवती की स्तुति और वैदिक मंत्रोच्चार से देवीमय हो उठा। मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव ने मां के दरबार में श्रद्धापूर्वक माथा टे और क्षेत्रीय समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान कुलदीप सिंह यादव, नरेंद्र कुमार यादव, रामदयाल, चंदन सिंह यादव, चौधरी यादव, विश्राम धीमान, डॉ. वीरेंद्र यादव, मनोज यादव, संग्राम सिंह, अनुपम कुमार, अमरेश कुमार, सुनील कुमार यादव व अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...