सोनभद्र, मार्च 31 -- सोनभद्र, संवाददाता। वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को भगवती के दूसरे स्वरूप ब्रह्माचारिणी का दर्शन-पूजन हुआ। जगह-जगह मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका तो कई लोगों ने घरों से ही दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। कई जगह भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। मातारानी के जयकारे से मंदिर के आसपास का क्षेत्र गूंजता रहा। राबर्ट्सगंज के शीतला माता मंदिर में सुबह करीब छह बजे ही श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति लगानी शुरू कर दी थी। मातारानी के श्रृंगार के बाद जैसे ही पट खुला, दर्शन-पूजन करने वाले लोग पांच-पांच की संख्या में दर्शन के लिए प्रवेश किए। शीतला माता की जय, मां दुर्गा की जय से क्षेत्र गूंजने लगा। भक्तों की कतार में महिला, पुरुष बच्चे सभी नजर आए। आस-पास नारियल-चुनरी की दुकानों पर भी खरीदार दिखे। इसी तरह दुर्गा मंदिर, संतोषी माता मंदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.