मुरादाबाद, सितम्बर 23 -- शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप ज्ञान और तप की देवी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने माता को पान, सुपारी, लौंग अर्पित कर उपवास रखकर घर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। महिला श्रद्धालुओं ने घर और मंदिरों पर भजन कीर्तन किए। मंगलवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की भक्तों ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर घर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। भक्तों ने उपवास रखा। सुबह से ही नगर व देहात क्षेत्र में मंदिरों पर भक्तों की माता की पूजा अर्चना के लिए भीड़ लगी रही। शाम को मंदिरों और घरों पर मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए महिलाओं ने भजन कीर्तन किए। मंदिरों पर मां दुर्गा की महा आरती की गई। मंदिरों में सुबह से शाम तक घंटे घड़ियाल बजत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.