बिजनौर, सितम्बर 23 -- शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन भी मां के दरबार में दर्शनों के लिए भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। मंगलवार को मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की विशेष पूजा हुई। घर-घर देवी महात्म्य का गुणगान किया गया। इस बार 24 व 25 सितंबर दोनों दिन तृतीया के कारण मां चंद्रघंटा की उपासना होगी। झालू रोड स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री महाशक्ति कालिका मंदिर में मां के दर्शनों को भक्तों का तांता लगा नजर आया। लोगों ने कतार में लगकर प्रसाद चढ़ाया और मां के दर्शन किए। उधर श्री मां चामुंडा देवी पावन धाम पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इससे पहले घरों में लोगों ने पूजा पाठ व देवी महात्म्य का पाठ किया। मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की विशेष आराधना की गई। ब्रह्मचारिणी देवी का स्वरूप पूर्ण ज्योर्तिमय व अत्यंत भव्य है। पूर्व जन्म में जब ये हिमालय के घर पुत्री के रूप में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.