टिहरी, मार्च 31 -- चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन नई टिहरी सहित जनपद के प्रमुख मां भगवती और दुर्गा मंदिरों में बढ़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। श्रद्धालुओं ने माता के दूसरे स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिरों में माता सप्तशती का पाठ कर माता को सिंदुर, बिंदी व श्रृगांर की सामग्रियां भेंट की। कन्याओं को उपहार देकर नवाजा गया। ब्रह्माजी की शक्ति होने के चलते माता का दूसरा रूप ब्रह्मचारिणी के रूप में जाना जाता है। नई टिहरी के दुर्गा मंदिर सहित प्रमुख पीठ चंद्रबदनी, कुंजापूरी और सुरकंडा में दर्शकों का तांता लगा रहा। लोगों ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। घनसाली में चैत्र नवरात्रि के पर्व पर क्षेत्र के राजराजेश्वरी एवं ज्वालामुखी मंदिर के साथ ही अन्य सिद्धपीठों पर नौ दिवसीय अनुष्ठान जारी रहा। सिद्धपीठ ज्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.