प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 19 -- नवागत पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शुक्रवार शाम मां बेल्हादेवी से आशीर्वाद लेने के बाद कुर्सी संभाल ली। बाद में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले के बारे में जानकारी ली। उन्नाव से तबादले पर आए दीपक भूकर शुक्रवार शाम पुलिस लाइन पहुंचे। गार्द की सलामी देने के बाद पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सबसे पहले वह मां बेल्हादेवी धाम पहुंचे। पूजा करने के बाद मंदिर परिसर और नदी की ओर टहलकर जानकारी ली। कैंप कार्यालय पर एएसपी, सीओ के साथ बैठककर जिले के बारे में जानकारी ली। कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की। मूलत: हरियाणा के झज्जर के रहने वाले दीपक भूकर 2016 बैच के आईपीएस हैं। प्रयागराज में तैनाती के दौरान वह उमेश पाल हत्याकांड में कार्रवाई को लेकर चर्चा में रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.