कौशाम्बी, जून 17 -- पुरानी बातों को लेकर मां-बेटे समेत तीन लोगों की पिटाई की गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सरायअकिल थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी अजय कुमार पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 15 जून की शाम पड़ोसी सगे भाई बबलू, विजय व अच्छे पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर भाई शिवकुमार की पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची मां कलावती व बहन सिंकी देवी को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। सरायअकिल इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.