कौशाम्बी, नवम्बर 29 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि पड़ोसी युवक ने उसकी 16 साल की बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया था। 24 नवंबर को वह अपनी मां की मदद से बहला-फुसलाकर बेटी को अगवा कर ले गया। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा कायम कर आरोपियों व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...