बाजपुर, जनवरी 16 -- ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में 65 वर्षीय परमजीत कौर और उनके पुत्र अवतार सिंह ने गदरपुर से भाजपा विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे और उनके भाई अमर पांडे पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। गुरुवार को मां और बेटे कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए। इससे पहले दोनों ने वीडियो जारी कर सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी। मामले में प्रशासन ने संयुक्त टीम गठित कर जांच बैठा दी है।विधायक पर क्या है आरोप? बिचपुरी केलाखेड़ा निवासी परमजीत कौर का आरोप है कि 2019 में विधायक पांडे के भाई अमर ने उनकी लगभग एक हेक्टेयर कृषि भूमि को 30 साल की लीज के नाम पर धोखे में रखकर अपने नाम दर्ज करा लिया। महिला का आरोप है कि शुरुआत में केवल एक एकड़ भूमि की लीज की बात कही गई थी, लेकिन कागजी कार्यवाही में उन्हें गुमराह कर पूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.