संभल, फरवरी 19 -- कोतवाली के मोहल्ला खुर्जा गेट में एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया जब वह मां के साथ शिकायत करने कोतवाली जा रहा था तो दोबारा मां बेटे को मारा पीटा गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है । कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला खुर्जा गेट निवासी विकास ने बताया कि उसकी चुन्नी मोहल्ला के एक युवक से कुछ दिनों पूर्व किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसको लेकर वह रंजिश मानने लगा। जिसके चलते आरोपी ने बुधवार की दोपहर विकास को मोहल्ले में रोककर बुरी तरह पीट दिया। इस दौरान किसी तरह लोगों ने उसे बचाया। जब वह अपनी मां को लेकर कोतवाली में तहरीर देने आ रहा था। तभी आरोपी ने विकास को रास्ते में दोबारा रोक लिया और मारपीट की। बीच बचाव करने आई उसकी मां पुष्पा के साथ भी मारपीट की गई। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लि...