रामपुर, अक्टूबर 9 -- बिलासपुर के गांव हामिदाबाद निवासी राजकुमारी ने आरोप लगाया कि चार सितंबर को गांव निवासी शेरपाल, प्रमोद, राहुल, गीता पत्नी राधेश्याम रंजिशन उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उसे व उसके बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। विरोध पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने चारों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...