प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 24 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के पंचपेड़ा जमेठी गांव निवासी वंदना यादव पत्नी मनोज कुमार ने न्यायालय में वाद दायर किया। आरोप है कि 28 मार्च 2025 को करीब 11 बजे उसको गालियां देते हुए मारपीट की। उसका बेटा सतीश बचाने दौड़ा तो उसको भी मारते पीटते हुए गला दबाकर मारने का प्रयास किया और मोबाइल छीन कर तोड़ दिया। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर चले गए। पुलिस को मामले की नामजद तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गांव के बब्बू उर्फ पवन, लालती देवी, रुची, रेखा देवी, राम नारायण तथा हरिकेश यादव निवासी फरेदूपुर, संजय यादव निवासी मिरिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.