कौशाम्बी, अक्टूबर 4 -- मंझनपुर, संवाददाता। प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के लाल बिहारा निवासी सुनील कुमार ने बताया कि संदीपन घाट इलाके के काजीपुर में उसने एक भूमि क्रय की है, जिसमें दो कमरे बने हुए हैं। विवादित होने के कारण इस भूमि का मामला अदालत में विचाराधीन है। पीड़ित की मानें तो 14 सितम्बर की शाम वह अपनी मां के साथ जमीन व मकान देखने गया था। वहां पर पहुंचते ही विपक्षी सुनीता देवी निवासी सैयद सरावां थाना चरवा गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर अपने भाई मनोज कुमार, भतीजे, जीजा अखिलेश निवासी लालपुर प्रयागराज और सहयोगी रूद्र प्रताप निवासी काजीपुर थाना संदीपन घाट के साथ मिलकर पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची पीड़ित की मां को भी पीटा। इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। मामले की शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस ने आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.