बस्ती, दिसम्बर 3 -- बस्ती। छावनी थानाक्षेत्र के मलौली गोसाई में खेत में काम कर रहे मां-बेटे की पिटाई के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। सपना ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह अपने बेटे अमरजीत के साथ खेत में काम कर रही थी। उसी समय गांव के बृजमोहन, सिद्धार्थ, अंजनी और सुशीला आए और विवाद शुरू कर दिया। जब उन्होंने विरोध किया तो उन्हें और उनके पुत्र पर हमला कर दिया। शोर सुनकर परिजन पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान सपना बेहोश हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...