पीलीभीत, जनवरी 27 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम महुआ निवासी विजय सिंह ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 14 जनवरी को सुबह 10 बजे उसके ससुर जगमोहन,साले दीपक कुमार,विवेक व लक्ष्मीनारायण उसके घर पर आए। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। उसकी मां मायादेवी ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा और जान से मारने की धमकी दी। घर में रखे 50 हजार रूपये और सोने के जेवरात भी आरोपी अपने साथ ले गए। थाना प्रभारी गजरौला बृजवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...