बागपत, अगस्त 7 -- क्षेत्र के बड़ा गांव में बुधवार दोपहर परिवार के ही लोगों ने हमला कर महिला उसके पुत्र और उसकी दूधमुंही बच्ची को घायल कर दिया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई। क्षेत्र के बडागांव में एक श्रमिक परिवार के साथ रहता है। उसका परिवार के ही लोगों से विवाद बना आ रहा है। बुधवार को वह काम पर गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी किशोर पुत्र और दूधमुही बेटी थे। तभी परिवार के पुरुषों और महिलाओं ने उन पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जिसमें वे सभी घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि घटना की तहरीर मिल गई है। घायलों का उपचार के लिए भिजवाया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.