रुद्रपुर, फरवरी 4 -- रुद्रपुर। रुद्रपुर में मामूली विवाद के चलते मां-बेटी के साथ मारपीट किए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, सुभाष कॉलोनी निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि 1 फरवरी को उसके पड़ोस में रहने वाले आकिब, शाकिब, मुस्कान और छुड़्डू उर्फ पप्पू उसके घर आए और पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि आकिब ने ईंट से उसके सिर पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, उसकी बेटी के हाथ पर डंडे से वार किया गया। आरोपी आए दिन उसके घर आकर झगड़ा करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी...