रुडकी, जून 18 -- ढंडेरा स्थित कर्नल एंक्लेव कालोनी में विवाद होने पर कुछ लोगों ने एक महिला और उसकी बेटी पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पथराव करते हुए महिला से मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा स्थित कर्नल एंक्लेव निवासी शालिनी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार की शाम वह घर के बाहर खड़ी थी। इसी बीच वहां पर उनके पड़ोसी मुनेश पत्नी सतीश एवं कई अन्य महिलाएं आ गई। इन्होंने उस पर पथराव कर दिया। जब मना किया तो आरोपियों ने उनपर हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर उसकी बेटी बाहर आई। इस पर आरोपियों ने उसके ऊपर भी हमला कर दिया। इसी दौरान सतीश, शुभम, रोहित मौके पर पहुंच गये। उन्होंने भी महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट की। इसके बाद सभी आरोपी धमकी देकर फरार हो ग...