गोरखपुर, जनवरी 2 -- सहजनवा,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बेलौरा चौराहे पर गुरुवार को विवाद के बाद मनबढ़ों ने घर में घुसकर मां बेटे के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहजनवा थाना क्षेत्र के बरईपार बाजार निवासी राकेश की पत्नी राधिका ने पुलिस को बताया बेटा रवि बेलौरा चौराहे पर मीट लेने गया था। उसी दौरान मछली बेचने वाले दुकानदार ने विवाद कर दिया। लोगों के बीच-बचाव के बाद बेटा घर आ गया। उसके बाद दुकानदार अपने छह सहयोगियों के साथ घर में घुसकर लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला कर बेटे को घायल कर दिया। बेटे को बचाने का प्रयास किया तो मनबढ़ों ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पुलिस ने टिकर पता अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.