कौशाम्बी, दिसम्बर 8 -- करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को उसकी सहेली ने अपनी मां के साथ मिलकर बंधक बना लिया था। नशीली दवा खिलाकर युवती से देह व्यापार कराया जाता था। पीड़िता किसी तरह जान बचाकर भागी और न्यायालय की शरण में चली गई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसको संवरों गांव की अल्फिया पुत्री अस्लिम ने शादी कराने का झांसा देकर घर में बंधक बना लिया था। नशे की गोली खिलाकर दोनों उसके साथ देह व्यापार कराती थीं। उसका पांच तोला सोना, 20 तोला चांदी का जेवर व 22 हजार रुपये नकद भी उन्होंने छीन लिया था। किसी तरह 18 अगस्त को वह छत से कूदकर भागी, लेकिन अल्फिया व उसकी मां शबनम ने रास्ते में पकड़ लिया। इसके बाद उसको और अधिक प्रताड़ित किय...