हल्द्वानी, मार्च 18 -- हल्द्वानी। लामाचौड़ में एक महिला के घर में घुसकर मां-बेटी ने उसे जमकर पीट दिया। बाल नोंच डाले और फिर जान से मारने की धमकी देकर चली गईं। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मां-बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फतेहपुर निवासी चांदनी बेगम ने मुखानी पुलिस को तहरीर देकर कहा कि रविवार को वह अपने पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ घर में सिलाई का कार्य कर रही थी। आरोप है कि तभी पड़ोस में रहने वाली मुमताज और उसकी बेटी सना घर में घुस आईं। दोनों ने मुख्य दरवाजा बंद किया और उनके साथ जमकर मारपीट कर दी। शोर शराबा होने पर पड़ोस की महिलाएं घर के आगे एकत्र हुईं तो मां-बेटी गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकलीं। महिला का आरोप है कि मां-बेटी ने उसके साथ काम कर रही दूसरी महिला को भी धमकाया है। महिला को काफी चोट आ गई। कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.