फिरोजाबाद, फरवरी 2 -- थाना एका में प्रीती पत्नी सुखेंद्र सिंह निवासी जगननाथपुर ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह दूध लेकर आ रही थी। तभी पड़ौस की सुधा पत्नी सुनेश और उसकी बेटी ने पकड़ लिया। मां बेटी ने रुपयों के लेनदेन को लेकर कहासुनी की और गाली गलौज की। जब इसका विरोध किया तो मां बेटी ने प्रीती के साथ मारपीट कर दी। उसको जमीन पर गिराकर मारा। आसपास के लोगों ने आकर बीच बचाव किया। मामले में मां बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...