बागपत, फरवरी 10 -- बिनौली। रमाला के थल गांव की रहने वाली समीना ने बिनौली थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसकी छोटी बहन फराना की बड़ावद गांव के शहजाद के साथ शादी हो रखा हैं। उन्हें पता चला कि उसका पति शहजाद, देवर रहमान और शाकिर कई दिनों से फराना के साथ मारपीट कर रहे हैं। इस सूचना पर वह और जिमानी से उसकी माता कनिजा बड़ावद गांव में फराना का हाल जानने आये। आरोप हैं कि उक्त तीनों ने उनके साथ गाली गलौज करके मारपीट की जिससे उसे और उसकी बहन फराना को चोट आयी हैं। पुलिस ने दोनों बहनों का सीएचसी बिनौली पर ईलाज कराया। इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.