गोपालगंज, फरवरी 4 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के राजापुर गांव में कुछ लोगों ने मां-बेटी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें मन्नू बैठा की पत्नी रीना देवी ने आरोप लगाया है कि एक फरवरी की शाम उनकी 17 वर्षीय पुत्री दूध लाने के लिए जा रही थी। तभी शैलेश बैठा सहित पांच लोगों ने हमला बोलकर उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया। जब वह उसे बचाने पहुंचीं, तो उन लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान उनके गले से सोने की चेन और अंगूठी भी छीन ली गयी। किसी तरह जान बचाकर मां-बेटी वहां से भागकर अपने घर पहुंचीं। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। ------- महिला को मारपीट कर व गहने चोरी के मामले में 7 पर केस कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के सिधवनिय...