कौशाम्बी, फरवरी 7 -- मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल थाना क्षेत्र के इमलीगांव की जया मिश्रा पुत्री स्व. अवध श्याम मिश्रा ने बताया कि उसकी भाभी अंशू देवी पिछले करीब तीन वर्ष से अपने मायके बिहरिया थाना शंकरगढ़ जिला प्रयागराज में रह रही है। चार फरवरी को वह अपनी मां और एक अन्य व्यक्ति के साथ घर आई। यहां आकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पिटाई की। पीड़िता के मुताबिक बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां माधुरी मिश्रा को भी आरोपियों ने पीटा। झगड़ा बंटवारा तथा पीड़िता की मां की पेंशन को लेकर हो रहा है। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...