लखनऊ, मई 30 -- लखनऊ। ठाकुरगंज पुलिस ने फोन कर मां-बेटी को धमकी देने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को युवक की एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी। जिसमें युवक ने महिला की बेटी का अपहरण करने की धमकी दी थी। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि मल्लाही टोला निवासी सैफी खान को शुक्रवार को पकड़ा गया। आरोपित के मकान में एक महिला परिवार संग रहती थी। कुछ वक्त पहले महिला ने मकान खाली कर दिया। इसके बाद भी सैफी फोन कर धमका रहा था। गुरुवार को एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने बेटी के साथ गलत काम करने की धमकी दी थी। कई दिन से पीछा भी कर रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.