कौशाम्बी, अगस्त 1 -- मंझनपुर, संवाददाता। चरवा थाना क्षेत्र के नीबीशाना गांव में मामूली बात को लेकर पड़ोसियों ने महिला व उसकी बेटी को बेरहमी से पीटा। दोनों को गंभीर चोटें आई है। शोर मचने पर गांव के लोगों ने बीचबचाव किया तो मामला शांत हुआ। पुलिस ने नामजद तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चरवा के नीबीशाना गांव की सुषमा पत्नी रमेश चंद्र कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह बुधवार की शाम को अपने खेत गई थी। खेत से वह शाम करीब छह बजे वापस आ आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में घेरकर उसको गांव के ही मसुरियादीन अपने बेटे अशोक व विनय के साथ गाली-गलौच देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर अशोक व विनय ने उसको लाठी-डंडा से जमकर पीटा। शोर मचने पर उसकी बेटी नीतू भागकर आई और बचाने का प्रयास किया तो उसको भी मारापीटा। गांव के लोगों के इकट...