मैनपुरी, फरवरी 7 -- थाना क्षेत्र के गांव अटिया की रहने वाली आसना पुत्री जगदीश सिंह ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में बताया कि बीते चार फरवरी की शाम 5:30 बजे वह अपने घर पर मौजूद थी। कुछ देर बाद गांव निवासी आकाश, सौरभ पुत्रगण रामनिवास, कुसमा देवी पत्नी रामनिवास एवं रामनिवास उसके दरवाजे पर आये और बिजली की केबल काटने को लेकर गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान उसने शोर मचाया तो मौके पर उसकी मां आ गई। मां ने उपरोक्त लोगों को मारपीट व गाली गलौज करने से रोका तो यह लोग और भी उत्तेजित होकर उसे व उसकी मां के साथ मारपीट करने लगे। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आयी हैं। झगड़े की चीख-पुकार सुनकर गांव के अन्य लोग भी आ गए, जिन्होंने बीच बचाव किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.