प्रयागराज, फरवरी 5 -- प्रयागराज। इनरव्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद ईस्ट की ओर से प्रयाग संगीत समिति में आयोजित अर्णिमा (पहली किरण एक उम्मीद) चैरिटी कार्यक्रम में नाटक महिला सशक्तीकरण का भावपूर्ण मंचन किया गया। इस मौके पर मोइनुल हक के निर्देशन में मंचित मूक नाटक में कलाकारों ने मां-बेटी के संघर्ष, साहस और सपनों के कथानक को प्रस्तुत किया। मां की भूमिका में सरगम लता, बेटी के रूप में समृद्धि, बेटी की भूमिका में संस्कृति के अभिनय और सशक्त संवाद को दर्शकों ने सराहा। शराबी पति के किरदार में आदित्य सिंह और अमीर व्यक्ति की भूमिका में गुरविंदर सिंह की भूमिका दर्शकों के दिलों को छू गया। आईपीएस बेनी बेटी को मां की ओर से दी गयी सलामी के दृश्य पर प्रेक्षागृह तालियों से गूंज उठा। संयोजन शैलेश श्रीवास्तव ने किया। क्लब की अध्यक्ष डॉ. सुधा त्रिपाठी, सचिव ज्योति श्...