मुजफ्फरपुर, नवम्बर 22 -- गायघाट, एक संवाददाता। क्षेत्र के जांता डीह गांव से एक वर्ष पूर्व अपहृत महिला और उसकी एक साल की बच्ची के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर निवासी मो. नूर इस्लाम उर्फ मनोज का पुत्र मो. हजीउल इस्लाम उर्फ आदिल है। थानेदार साकेत कुमार शार्दूल ने बताया कि महिला और उसकी एक साल की पुत्री का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर रेड लाइट एरिया से बच्ची को बरामद कर लिया, हालांकि महिला का कोई अता-पता नहीं चला है। बरामद बच्ची को इस्लामपुर स्थित चाइल्ड वेलफेयर को सौंप दिया गया है। मामले को लेकर गायब महिला के पिता ने बेनीबाद थाना में तीन नवंबर 2024 को एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें तीन महिलाएं समेत पांच पर अपहरण का आरोप लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.