गढ़वा, जनवरी 21 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। थानांतर्गत कामत गांव में सोमवार की रात मां बेटी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार ने बताया कि कामत गांव निवासी सउद खान की लगभग 30 वर्षीया पत्नी यासमीन खातून और उसके आठ वर्षीया पुत्री अन्नी फातिमा की मौत की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना में इलाज के बाद छह साल की छोटी बेटी अनिसा फातिमा बच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस निरीक्षक ब्रुज कुमार, थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो, एएसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच छानबीन की। पुलिस ने जांच के क्रम में मृतका के कमरे को सील कर दिया है। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि दोनों की मौत कैसे हुई उसकी जानकारी अबतक नहीं मिली है। मामले में किसी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.