कौशाम्बी, अप्रैल 14 -- कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव में सप्ताह भर पहले छेड़खानी का विरोध करने पर मां-बेटी की पिटाई की गई। पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि सात अप्रैल को पड़ोसी युवक ने उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर उसकी पिटाई शुरू कर दी। बेटी को बचाने गई तो आरोपी ने उसको भी पीट दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोखराज इंस्पेक्टर सीबी मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज है, जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.