दुमका, फरवरी 11 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के इंस्पेक्टर ऑफिस के पास बुधवार की सुबह मां और बेटी का शव मिला। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शव को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को देखकर आशंका जताई कि दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। दोनों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने दोनों की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर सीडीपीओ सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...