कौशाम्बी, दिसम्बर 6 -- कोखराज थाना क्षेत्र के संजेती आमद करारी गांव निवासी प्रेम पुत्र देशराज ने बताया कि चार दिसंबर की शाम पड़ोस की रहने वाली गंगा देवी पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर अपनी बेटी सरीन देवी व रीना के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर सीबी मौर्य ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.