हल्द्वानी, फरवरी 5 -- संतोष जोशी, हल्द्वानी। दंपतियों के बीच हो रहे झगड़े-विवाद उनके बच्चों को भी थानों के चक्कर कटवा रहे हैं। दंपति तो तारीखों पर काउंसलिंग के लिए महिला सेल पहुंच रहे हैं, लेकिन उनके साथ में बच्चे भी भटक रहे हैं। औसतन पांच बच्चे रोजाना हल्द्वानी महिला सेल में अपने माता-पिता के साथ पहुंच रहे हैं। मंगलवार को 'हिन्दुस्तान' ने इसकी पड़ताल की। पेश है एक रिपोर्ट... हल्द्वानी महिला सेल में मंगलवार को सुबह 11 बजे चार जोड़ी दंपति काउंसलिंग को पहुंचे थे। इनमें मुखानी, गौलापार और वनभूलपुरा निवासी परिवार के लोग थे। वनभूलपुरा की रहने वाले एक महिला अपने दो साल के बच्चे को लेकर पहुंची थी। पति किनारे बाइक पर बैठा था। महिला काउंसलिंग के साथ ही बच्चे की जिम्मेदारी भी संभाल रही थी। वहीं गौलापार निवासी एक युवक अपनी मां और दो बच्चों के साथ था...