महाराजगंज, नवम्बर 15 -- नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। मां बनैलिया विकास समिति की ओर से मंदिर परिसर में स्थित सभागार में सदस्यता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समिति के संरक्षक पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह एवं समिति के अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने सभी सदस्यों को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान समिति के लोगों ने मंदिर के विकास पर भी चर्चा किया और उसके चौमुखी विकास पर रणनीति तैयार की। पूर्व विधायक ने कहा कि समिति के सदस्य व पदाधिकारी लगातार मंदिर के विकास को गति दे रहे हैं। मां बनैलिया मंदिर पर श्रद्धालुओं के आने जाने व पूजा अर्चना के लिए जिस तरह की व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि माता का दरबार लोगों की श्रद्धा और विश्वास की वजह से समिति का भी हौसला बढ़ा है। इस दौरान उमाशंकर जायसवाल, राजाराम जायसवाल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.