मेरठ, नवम्बर 24 -- यूपी के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में जेल बंद गर्भवती मुस्कान की हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मुस्कान की डिलीवरी का समय नजदीक है और जेल के अस्पताल में डॉक्टर ने मुस्कान को मेडिकल कॉलेज भेजने की सिफारिश की थी। सुरक्षा के बीच मुस्कान को गायनिक वार्ड में भर्ती कराया गया है। मुस्कान के स्वास्थ्य को लेकर निगरानी रखी जा रही है। मुस्कान के परिजनों को भी थाना पुलिस द्वारा सूचित किया गया है। हालांकि परिवार में से कोई भी मुस्कान से मिलने मेडिकल नहीं पहुंचा। ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर निवासी मुस्कान का साहिल से प्रेम प्रसंग था। मुस्कान का पति सौरभ लंदन में एक बेकरी में काम करता था और फरवरी 2025 में मेरठ आया था। तीन मार्च की रात खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर मुस्कान ने सौरभ को दी और उसके बेहोश होने पर सा...