मुंगेर, मई 12 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार को नगर के मारवाड़ी टोला स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की हवेली खड़गपुर शाखा की ओर से मातृत्व की महानता को समर्पित मदर्स डे का भव्य आयोजन श्रद्धा और सम्मान भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। केंद्र संचालक बीके स्नेहा दीदी के संयोजन और मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र वातावरण में राजयोग ध्यान से हुई। जिसके पश्चात माताओं को समर्पित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गईं। बीके स्नेहा दीदी ने मातृत्व की भूमिका, संस्कार निर्माण में मां के योगदान एवं आध्यात्मिक मूल्यों की शिक्षा में मां की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा मां केवल जन्मदात्री ही नहीं, बल्कि वह प्रथम गुरु, मार्गदर्शक और ईश्वर के साक्षात स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.