चम्पावत, अक्टूबर 3 -- लोहाघाट। खूना बोरा गांव में पांच अक्तूबर से होने वाले मां पूर्णागिरि महोत्सव की तैयारी पूरी हो गई हैं। शुक्रवार को महोत्सव समिति के अध्यक्ष कैलाश बोहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में युवाओं को जिम्मेदारी दी गई। बताया कि पांच अक्तूबर से तीन दिनी महोत्सव शुरू होगा। पहले दिन महिलाएं मानेश्वर के पार्वती सरोवर से खूना बोहरा मंदिर तक कलश यात्रा निकालेंगी। रेगड़ू, गुमदेश और चम्पावत की भजन मंडली प्रस्तुति देंगी। सात अक्तूबर को खूना बोरा से मां पूर्णागिरि मंदिर तक डोला यात्रा निकलेगी। बैठक में मानेश्वर मंदिर के मठाधीश धर्मराजानंदपुरी, हयात सिंह, नवीन बोहरा, आंनद गिरी, विनीता बोहरा, रोहित, सत्य प्रकाश, सीमा बोहरा, तारा मोहन, हीरा देवी, गंगा देवी, राकेश, महेन्द्र सिंह, पंकज बोहरा, पंकज, पुष्कर बोहरा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस...