उरई, फरवरी 14 -- कोंच। संवाददाता सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडी एवं सरस्वती शिशु मंदिर/शिशु वाटिका मंडी में भारतीय संस्कृति के अनुरूप मातृ-पितृ व दादा-दादी पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। प्रधानाचार्या आभा तिवारी एवं आचार्य रामचंद्र अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या व अभिभावकों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा पुलवामा हमले पर अपने विचार व्यक्त कर देशभक्ति की भावना का परिचय दिया। संचालन योग वेदांत समिति के सदस्य शिवम् गुप्ता ने प्रभावी ढंग से किया। अंत में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने अपने माता-पिता एवं दादा-दादी की आरती उतारकर उनका पूजन किया, जिससे वातावरण भावनात्मक ...