रांची, जनवरी 29 -- रांची, संवाददाता। एक दंपति द्वारा अपनी 10 वर्षीय बच्ची (स्पेशल चाइल्ड) को रिनपास के बाहर लावारिस छोड़ देने का मामला सामने आया है। हालांकि इसका पता चलते ही रांची डालसा ने बच्ची की सुरक्षा और इलाज सुनिश्चित कराया। डालसा सचिव राकेश रौशन ने इसकी निगरानी की। बताया गया कि बच्ची को उसके मां-पिता रात 11 बजे छोड़कर भाग गए। सूचना मिलते ही दो भारती शाहदेव व दीपक मुंडा को बच्ची की देखरेख के लिए तैनात किया गया। सुबह चाइल्ड हेल्पलाइन, डीसीपीओ और सीडब्ल्यूसी को सूचना देकर बच्ची का रिनपास ओपीडी में इलाज कराया गया। इसके बाद सीडब्ल्यूसी के समक्ष ले जाया गया। यहां उसे सुरक्षित शेल्टर में रखने को कहा गया। डालसा सचिव ने रिनपास निदेशक से सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही कांके थाना प्रभारी को भी इसकी जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.